फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता भागासिद्ध का देव जमलू से भव्य मिलन

विज्ञापन
म​णिकर्ण घाटी के पीणी में शाउणी मेलें के दौरान देवनृत्य के दौरान उमडे देवलू
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के तलपीणी गांव में माता भागासिद्ध के सम्मान में शाउण मेला मनाया जा रहा है। शाउण मेले में माता भागासिद्ध के साथ माता चामुंडा, देवता जौड़ा नारायण और देवता जमलू शोभा बढ़ा रहे हैं। देवता जमलू मेले में दस साल बाद आए हैं। देवता मंगलवार शाम को लाव-लश्कर के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन

माता भागासिद्ध और देवता जमलू के भव्य देव मिलन के सैकड़ों श्रद्धालु गवाह बने। दस साल बाद मेले में निभाई गई परंपरा को देख हर कोई भावुक हो गया। शाउण मेले में देवी-देवताओं का देव मिलन, वाद्ययंत्रों की धुनों और स्वरलहरियों के बीच देव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में एक साथ आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन पाने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
मेले में मंगलवार को तलपीणी गांव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देवता जमलू, देवता जौड़ा नारायण, अधिष्ठात्री माता भागासिद्ध और चामुंडा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। माता भागासिद्ध के पुजारी मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि मेले में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें