केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चार चयनित ग्राम पंचायतों में 2 अक्तूबर को पीपुल्स प्लान अभियान के तहत एकीकृत रिफॉर्म उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जल एवं मृदा संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और वाटरशेड विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विकास खंड लाहौल की तिंदी, उदयपुर, जुंड़ा और मडग्रां पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें वाटरशेड विकास सहित विभिन्न कार्यों और योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि जल, मृदा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। संवाद