फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहों-दलवाड़ सड़क हफ्ते में होगी बहाल : हेमचंद

Thu, 27 Jul 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर एक में भूस्खलन हो रहा है। उपमंडलाधिकारी हेमचंद वर्मा ने वीरवार को प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी से ग्रामीणों ने बंजार-चैथर-पुजाली, ग्राहों-दलवाड़ सड़क को बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि फल सीजन जोरों पर है, लेकिन सड़क बंद रहने के कारण उन्हें अपने उत्पाद सब्जी मंडी ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी हेमचंद वर्मा ने कहा कि ग्राहों-दलवाड़ सड़क सप्ताह के भीतर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दी जाएगी। बंजार से चैथर कैंची तक शुक्रवार को बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें