कुल्लू। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का वीरवार को भुंतर हवाई अड्डे पर उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने अधिकारियों के साथ पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। दशहरा उत्सव के शुभारंभ पर राज्यपाल कुल्लू पहुंचे।
विज्ञापन
तीन अक्तूबर को राज्यपाल मनाली के लिए प्रस्थान करेंगे। बाहंग में बीआरओ के अधिकारियों से बैठक करेंगे। साथ ही बाहंग एवं सोलंग में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। चार अक्तूबर को राज्यपाल शिमला के लिए रवाना होंगे। संवाद