फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड प्रभावितों को राज्यपाल ने बांटी राहत राशि

Thu, 03 Dec 2015 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वीरवार को अग्निकांड प्रभावित कोटला गांव का जायजा लिया। इस दौरान वह प्रभावित परिवारों से भी मिले। उन्होंने इस मौके पर प्रभावित परिवारों की महिलाओं के नाम से 10-10 हजार रुपये के ड्राफ्ट बतौर राहत राशि राज्यभवन की ओर से बांटे।
विज्ञापन


 राज्यपाल ने कुल 7.70 लाख रुपये की राशि प्रभावितों में बांटी। इस दौरान राज्यपाल ने लोगों से जाति पाती का भेदभाव छोड़ कर एक साथ आगे बढ़ने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि माया से छाया प्यारी है और छाया अपने घर में ही मिलती है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश, प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन उनके साथ है। राज्यपाल ने लोगों को सलाह दी कि एक साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि भगवान ने मनुष्य को एक बनाया है। मनुष्य ने ही यह जात-पात का भेद खड़ा किया है। उन्होंने बच्चों को आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा पढ़ें। करीब 11.15 बजे राज्यपाल कोटला गांव पहुंचे। जहां से वह सीधे कोटला गांव गए।

उन्होंने पूरे गांव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों का हालचाल पूछा। इसके बाद राज्यपाल कोटला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों की महिलाओं को राहत राशि बांटी और लोगों से बातचीत की। इस मौके पर उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर, एसपी कुल्लू पदम चंद, एसडीएम बंजार अश्वनी कुमार, तहसीलदार रमन घरसिंघी, आईपीएच विभाग के एक्सईएन बीएलएस गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता शिवानी गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें