फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 करोड़ का भुगतान कर ढिंढोरा पीट रही सरकार : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने एमआईएस के तहत सेब उत्पादकों के लंबित भुगतान को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बागवानों का 250 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान लंबित है। सरकार केवल 45 करोड़ रुपये जारी कर बड़ी उपलब्धि का ढिंढोरा पीट रही है।
विज्ञापन


कपूर ने कहा कि प्रदेश के बागवान चार वर्षों से अपनी मेहनत की कमाई के लिए सरकार का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि बागवानों का लंबित बकाया कब भुगतान किया जाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि बागवानों को समय पर भुगतान देना सरकार की जिम्मेदारी है। सेब उत्पादक अपनी फसल तैयार करने में महीनों की मेहनत और लाखों रुपये खर्च करते हैं। जब उनकी उपज सरकार के माध्यम से खरीदी जाती है, तो उसका भुगतान समय पर मिलना चाहिए। कांग्रेस सरकार भुगतान रोककर प्रदेश के बागवानों को आर्थिक संकट में धकेल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें