फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जेएनवी लरी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) लरी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी। इसके लिए अभ्यर्थी लाहौल-स्पीति जिले का निवासी होना आवश्यक है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने बताया कि चयन परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। उन्होंने अभिभावकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। आवेदन एवं विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें