फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन मित्रों का लंबित मानदेय जारी करे सरकार : रवि ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयुपर/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने लाहौल-स्पीति सहित प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत वन मित्रों का कई महीनों से लंबित मानदेय शीघ्र जारी करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण वन मित्रों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्पीति मंडल में 21 तथा लाहौल मंडल में 26 वन मित्र सेवाएं दे रहे हैं। पांगी, भरमौर और किन्नौर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में भी वन मित्र पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। बावजूद मार्च के बाद से अब तक उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने चेताया कि सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो भाजपा इस मुद्दे को जनहित में मजबूती से उठाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें