फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वेतनमान की किस्त जारी करे सरकार : सूद

Tue, 20 Feb 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बा​शिंग में परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में उप​स्थित पेंशनर।
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मंगलवार को एचआरटीसी वर्कशॉप बाशिंग में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच कुल्लू के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद ने की। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी के निधन पर शोक प्रकट कर दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

पेंशनरों ने मांग की कि हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के सेवानिवृत्त और कार्यरत कर्मचारियों को 50,000 रुपये नए वेतनमान की किस्त जारी की जाए। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि नए वेतनमान की कर्मचारियों को पहली किस्त दी गई है जबकि निगम प्रबंधन को इसकी खबर नहीं है। परिवहन पेंशनरों को संशोधित वेतनमान का बकाया, ग्रेच्युटी आदि देय है। चिकित्सा बिलों का भुगतान भी परिवहन पेंशनरों को नहीं हुआ है। इसे भी जल्द दिया जाए।
उन्होंने कहा कि 65, 70 और 75 साल की आयु पूरा कर चुके पेंशनरों को 5, 10 और 15 प्रतिशत की पेंशन वृद्धि की जाए। पेंशनर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख रहे हैं, बावजूद उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। परिवहन पेंशनरों की 26 फरवरी को प्रदेश स्तरीय बैठक बिलासपुर में रखी गई है। इसमें आगामी रणनीति तैयार होगी। इस दौरान महासचिव बेली राम कुल्लवी, जोगिंद्र कुमार, नेत्र सिंह, चेत राम, मनी राम, कृष्ण लाल शर्मा, नर्वदा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें