फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों के वित्तीय लाभ जारी करे सरकार : लालचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर फेडरेशन ने उठाई मांग, छह नए सदस्यों ने ली सदस्यता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों की अनदेखी कर रही है। साल 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को वित्तीय लाभ जारी नहीं कर रही है। इस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात हिमाचल पेंशनर फेडरेशन नग्गर खंड के अध्यक्ष लालचंद ने सोमवार को कही।
विज्ञापन

फेडरेशन की मासिक बैठक सोमवार को कटराईं में हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं और मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, छह नए सदस्यों ने फेडरेशन की सदस्यता ली। इन नए सदस्यों में हीरालाल शर्मा, उर्मिला देवी, विमला देवी, हुकम राम, ज्वाला भारद्वाज और तेंजिन अंगमो शामिल रहीं। अध्यक्ष लालचंद ने कहा कि फेडरेशन की बैठक में महिलाओं की संख्या अधिक रही। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से वित्तीय लाभ जारी करने का आश्वासन दिया है। ऐसे में फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस आश्वासन का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही सरकार से इसे जल्द अमलीजामा पहनाने की उम्मीद जताई है। इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान पूर्ण देव शर्मा, मनोहर लाल ठाकुर, सर्वदयाल ठाकुर, अजित सिंह सनेही, रूपचंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष निर्मलचंद, हीरा लाल ठाकुर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें