मनाली (कुल्लू)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सुक्खू सरकार की ओर से बिजली बोर्ड में 51 इंजीनियरिंग पदों और 81 चालकों की सेवाओं को समाप्त करने के फैसले की आलोचना की है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्षों से प्रदेश की सेवा कर रहे इन कर्मचारियों के साथ यह व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि जिन गारंटियों के दम पर कांग्रेस सत्ता में आई, अब सुविधाएं छीनने में लगी हुई है। बिजली दरों में 19 फीसदी तक के सेस का इजाफा और 125 यूनिट की निशुल्क बिजली योजना को समाप्त करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
कहा कि सुक्खू सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया था, लेकिन आज व्यवस्था पतन किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वे अपने फैसलों पर पुनर्विचार करें और इन कर्मचारियों को तुरंत बहाल करें। संवाद