पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन नगर खंड की मासिक बैठक सोमवार को कटराईं में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण देव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें खंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु प्रकाश गौतम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से पेंशनरों को पांच प्रतिशत डीए देने के निर्णय के लिए आभार जताया गया। साथ ही पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की मांग उठाई गई। फेडरेशन पदाधिकारियों ने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों को उनके देय वित्तीय लाभ शीघ्र प्रदान किए जाएं, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
बैठक में वित्त सचिव निर्मल बौद्ध, हीरालाल ठाकुर, राज्य प्रतिनिधि मनोहर ठाकुर, अजीत स्नेही, खंड अध्यक्ष प्रेमचंद वर्मा, तीरचंद, बाला राम आदि सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में फेडरेशन की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। अगली मासिक बैठक सात दिसंबर को कटराईं में आयोजित की जाएगी। संवाद