फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों के एरियर का शीघ्र भुगतान करे सरकार : मोहर

विज्ञापन
पेंशनर्स महासंघ भुंतर खंड की बैठक में उप​स्थित पेंशनर और संबोधति करते हुए पदा​धिकारी। महासंघ
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। हिमाचल सिविल पेंशनर एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन भुंतर खंड की बैठक शनिवार को हुई। खंड अध्यक्ष योग राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों की मांगों पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला प्रधान सेस राम ठाकुर, जिला महासचिव मोहर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला प्रधान सेस राम ठाकुर ने अवगत किया कि सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष में पेंशनरों की बकाया राशि के भुगतान के लिए कुछ प्रावधान का आश्वासन दिया है। महासचिव मोहर सिंह ने सरकार से अनुरोध किया कि वह पेंशनराें के एरियर के बारे में निर्णय लिया जाए। योग राज शर्मा कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों को अनसुना कर रही है।
एक जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक के पेंशनरों का जो एरियर है, उसका भुगतान न होने पर पेंशनरों में भारी रोष है। सरकार से आग्रह किया कि इसका समाधान किया जाए। चतुर्थ श्रेणी के पेंशनरों की लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी की जो अधिसूचना वित्त विभाग ने जारी की है, उसका अनुपालन कोषाधिकारी कार्यालय से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान मोती राम ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण। छह मार्च को ढालपुर में बिजली बोर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों की ओर से जो प्रदर्शन स्मार्ट मीटर के विरोध में किया, उसका समर्थन किया। इस दौरान जिला उप प्रधान गिरधारी लाल डोगरा और वित्त सचिव बहादुर सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें