फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ‘नियमों की अनदेखी कर रहे बाइक चालक’

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासी बोले, तेज गति से वाहन चलाने पर की जाए कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर की सड़कों में बाइक चालक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। भुंतर-कुल्लू-मनाली सड़क के साथ-साथ शहर की संकरी गलियों और संपर्क मार्गों में तेज गति से वाहन चला रहे हैं। स्कूल, अस्पताल और कचहरी के आसपास तेज गति से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कुछ दिन पहले एक यूट्यूबर नियमों की अवहेलना कर बाइक को तेज गति से चला रहा था।
ढालपुर चौक में पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन उसने बाइक तेज गति से भगा ली। इससे आम जनमानस में भय का माहौल है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के समीप बुजुर्ग, महिलाएं, मरीज और तीमारदार सड़क को आरपार करते हैं। ऐसे में तेज गति से वाहन चलाने वाले लोग उन्हें चोटिल कर सकते हैं। यह हाल कुल्लू के स्कूलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर आम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी राजेंद्र चौधरी, मनीष सूद, राजीव कुमार, पंकज तथा करण गुलेरिया ने कहा कि ऐसे बाइक चालकों पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें