कुल्लू। पेंशनरों और कर्मचारियों के एक जनवरी 2016 से वेतनमान से संबंधित जो देय है, उसे एकमुश्त दिया जाए। यह बात सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू के जिलाध्यक्ष सेसराम ठाकुर ने कही। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित महिला मंडल भवन शास्त्री नगर में एसोसिएशन की कुल्लू खंड की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता खंड अध्यक्ष जय बिहारी भारद्वाज ने की। इसके उपरांत एसोसिएशन में शामिल हुईं नई सदस्य दुर्गी देवी का फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया गया।
सेवानिवृत्त ट्रेजरी अधिकारी अमर ठाकुर ने 2009 से वेतनमान से पेंशन संबंधित जानकारी दी। उपाध्यक्ष बली राम ठाकुर ने कहा कि सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं होती। मुख्यमंत्री ने एरियर दो साल बाद देने की बात कही है, जो तर्कसंगत नहीं है। जिलाध्यक्ष सेसराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने जनवरी का डीए 15 अप्रैल तथा जुलाई का डीए दशहरा या दिवाली को जारी किया है। कहा कि ऐसे में सभी पेंशनरों ने सरकार से 25 जनवरी को डीए तथा एरियर किस्त जारी करने की घोषणा करने की मांग की है। इस दौरान आरपी शर्मा, भादर चंद, मोहर सिंह, टेढ़ी सिंह, रुपचंद, बिहारी लाल, दुर्वासा नंद, ओमी लाल, जगत राम, दुर्गा दास आदि मौजूद रहे।