फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पद भरे सरकार : शेर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश मुख्याध्यापक कैडर ऑफिसर एसोसिएशन ने प्रदेश के विभिन्न स्कूलों मेंं प्रधानाचार्य के खाली पदों को जल्द भरने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, राजेश बोध, देवी सिंह, प्रेम कटोच, सुरेंद्र कुमार, प्रेम ठाकुर, कुसुम लता और सरिता शर्मा ने कहा कि एक साल से मुख्याध्यापक कैडर से आरएंडपी नियम के तहत 50 प्रतिशत कोटे से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति नहीं हुई है। ऐसे में 100 से अधिक मुख्याध्यापक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 450 से ज्यादा प्रधानाचार्य के पद खाली चल रहे हैं। इसमें स्कूल प्रवक्ताओं और मुख्याध्यापकों की पदोन्नति 50:50 फीसदी के अनुपात से सरकार जल्द करे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कुल्लू दौरे पर आए लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह को प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में अवगत भी करवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें