फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन प्रमाण पत्र के लिए आफलाइन सुविधा भी दे सरकार : मेहंदीरत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर/कर्मचारी....
विज्ञापन

सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन नग्गर व मनाली खंड ने बैठक में उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन नग्गर व मनाली खंड की बैठक शनिवार को कटराईं में हुई। खंड प्रधान वीर सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में हुई बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुआ। कृष्ण देवी को एसोसिएशन की नई सदस्य के रूप में शामिल किया। जिला उपप्रधान मेहंदीरत्ता और जिला वरिष्ठ उपप्रधान गिरधारी लाल डोगरा ने पेंशनरों की विभिन्न मांगों तथा संगठन की गतिविधियों पर विचार रखे।
बताया कि 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के सेवानिवृत्त पेंशनरों के संशोधित पेंशन का बकाया जुलाई 2026 की मासिक पेंशन के साथ खातों में जमा होना शुरू हो गया है। पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डिजिटल व्यवस्था के साथ-साथ ऑफलाइन (फॉर्म के माध्यम से) विकल्प भी जारी रखा जाए। उनका कहना था कि बरसात के मौसम में भूस्खलन और खराब सड़कों के कारण दूरदराज के क्षेत्रों के वरिष्ठ पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए लोकमित्र केंद्रों तक पहुंचना कठिन हो जाता है। कई बुजुर्ग स्मार्टफोन का उपयोग भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में पंचायत सचिव या अन्य स्थानीय अधिकारी से सत्यापित फॉर्म के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध रहनी चाहिए। जिला प्रधान सेस राम ठाकुर ने भी इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन खंड महासचिव मेहर चंद ठाकुर ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश शास्त्री, बाला राम, टेक चंद ठाकुर, बुध राम, पवन भल्ला, बहादुर चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें