फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को जुए की ओर धकेल रही सरकार : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा ने लॉटरी की शुरुआत को लेकर जारी टेंडर पर विरोध जताया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कहा कि पांच लाख युवाओं को रोजगार की गारंटी देने वाली कांग्रेस सरकार आज रोजगार देने के बजाय युवाओं को लॉटरी और जुए की लत की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में प्रेम कुमार धूमल की सरकार ने जनहित में लॉटरी पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन

आज केवल लगभग 100 करोड़ की आय के लिए हिमाचल के परिवारों, कर्मचारियों और युवाओं को उसी सामाजिक बुराई की ओर धकेलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन का बोझ हिमाचल की जनता की जेब पर डालना स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को राजस्व बढ़ाने के लिए रोजगार, निवेश, पर्यटन और उद्योग जैसे स्थायी आय के स्रोत विकसित करने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें