लारजी में बंजार भाजपा की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता।
बंजार (कुल्लू)। भाजपा मंडल बंजार की सोमवार को लारजी में बैठक हुई। इसमें बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में मंडल ने आगामी निर्देशित कार्यक्रमों पर चर्चा की। लारजी में विधायक सुरेंद्र शौरी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार आए दिन पिछली सरकार की जन सुविधाओं को बंद कर रही है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार सिर्फ़ अपने और अपने मित्रों का भला करने में लगी हुई है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही सबसे पहले पहले पूर्व भाजपा सरकार में खोले गए 1100 संस्थानों को बंद कर दिया। हाल ही में हिमकेयर योजना को बंद किया, शिक्षण संस्थान बंद किए जा रहे हैं। संवाद