लाहौल स्पीति में जिलास्तरीय छात्रा वर्ग की अंडर 19 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में समूह ग
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। खेल परिसर उदयपुर में चल रही छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को भी कड़े मुकाबले देखने को मिले। शॉटपुट में साधना पहले, अंतरिक्षा दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं।
डिस्कस थ्रो में तमन्ना, खुशबू और राधिका, लंबी कूद में सुहानी, तनीषा और अमृता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप में सुहानी पहले, शिल्पा दूसरे, जेवलिन थ्रो में आकांक्षा प्रथम, तमन्ना द्वितीय और शगुन तृतीय रहीं।
जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी (एडीपीओ) विनोद कुमार ने बताया वाॅलीबाल में तिंदी स्कूल विजेता बना जबकि उदयपुर उपविजेता रहा। कबड्डी में तिंदी का दबदबा रहा और त्रिलोकनाथ दूसरे स्थान पर रहा है।
बैडमिंटन में मड्ग्रां पहले, तिंदी स्कूल दूसरे जबकि टेबल टेनिस में उदयपुर ने बाजी मारी है। शांशा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। योग में भी तिंदी स्कूल विजेता जबकि शकोली उपविजेता रहा। चेस प्रतियोगिता में मड्ग्रां स्कूल की अर्पिता पहले, इसी स्कूल की नंदिनी दूसरे और उदयपुर स्कूल की आरती तीसरे स्थान पर रहीं। इस दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
ओवरआल बेस्ट स्कूल का खिताब मड्ग्रां स्कूल को मिला। लोकनृत्य स्पर्धा में तिंदी स्कूल विजेता जबकि उदयपुर स्कूल उपविजेता रहा। ग्रुप सांग में केलांग की छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया। तिंदी स्कूल की छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं। इंस्ट्रमेंटल स्पर्धा में केलांग और जाहलमा संयुक्त विजेता बने। शकोली द्वितीय और मड्ग्रां तृतीय रहा। समापन समारोह में शिक्षा उपनिदेशक सतीश कोडा ने विजेताओं को सम्मानित किया।