फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को भ्रमित कर रही सरकार : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, योजनाओं के नाम बदल कर बन रहे बुद्धजीवी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने सीपीएस संजय अवस्थी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी नाकामी से जनता का ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार जनता की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के बयान देकर भ्रमित कर रही है। भाजपा की ओर से शुरू की गई योजनाओं को कॉपी पेस्ट कर नाम बदल कर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी में सोमवार को जारी बयान में प्रदेश प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि जनमंच में सैकड़ों किलोमीटर दूर से लोग राजधानी न पहुंच कर अपने नजदीकी स्थानों पर समस्या सुलझा सकते थे। कांग्रेस सरकार फिजूलखर्च के नाम पर 10 रुपये में मिलने वाला समोसा 20 गुना अधिक दाम पर खरीदती है। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की जगह सीआईडी से समोसे की जांच करवाती है। कांग्रेस सरकार भाजपा की उन नीतियों और योजनाओं को बदनाम करना चाहती है, जिन्होंने हिमाचल में पारदर्शिता और जवाबदेही का माहौल तैयार किया। कहा कि संजय अवस्थी ने अपने बयान में भ्रष्टाचार का जिक्र किया, लेकिन यह भूल गए कि कांग्रेस के दो साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को लेकर कोई पारदर्शी कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें