कुल्लू। खेल मैदान ढालपुर में राज्य स्तरीय टी-10 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को किंगफिशर और गॉर्ज टीम के बीच मुकाबला हुआ। गॉर्ज टीम ने किंगफिशर को आठ विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंगफिशर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 79 रन बनाए।
टीम की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मुकुल ने 14 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। मनू ने 20 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गॉर्ज टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने महज पांच ओवर में दो विकेट खोकर 84 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान गॉर्ज की ओर से अभी ने 14 गेंदों में 36 रन की शानदार पारी खेली। संवाद