फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देश की मंडियों में पहुंच रहीं लाहौल की बेमौसमी सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उत्तम गुणवत्ता की बेमौसमी सब्जियों के लिए प्रसिद्ध लाहौल घाटी की सब्जियां इन दिनों देश की विभिन्न मंडियों में पहुंच रही हैं। दिल्ली, पंजाब समेत अन्य बड़े शहरों में लाहौल की पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, आइसबर्ग और सलाद में इस्तेमाल होने वाली अन्य सब्जियों की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मंडियों में सब्जियों के दामों में अचानक गिरावट आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मूलिंग, ऊपरी पट्टन, मयाड़, चंद्रा वैली और तोद घाटी में इन दिनों सब्जियों का सीजन चरम पर है। स्थानीय किसान हरिंद्र, हायरपा, संजीव और राम सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सब्जियों के दाम अचानक गिर गए हैं। वर्तमान में पत्तागोभी करीब 25 रुपये और ब्रोकली करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। किसानों के अनुसार, इसी सीजन में फूलगोभी 45 रुपये, आइसबर्ग 120 रुपये और ब्रोकली 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकी थी।
किसानों का कहना है कि घाटी में फिलहाल बारिश नहीं हो रही है और सड़कें भी दुरुस्त हैं। इसके बावजूद मंडियों में दाम गिरने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिला कृषि विभाग के अनुसार, लाहौल-स्पीति में इस वर्ष बेमौसमी सब्जियों और आलू का कुल 80,400 मीट्रिक टन उत्पादन होने का अनुमान है। इसमें सबसे अधिक करीब 43 हजार मीट्रिक टन उत्पादन पट्टन घाटी में होने की उम्मीद है। पट्टन घाटी के टिंडी, सलग्रां, मदग्रां, उदयपुर, शकोली, त्रिलोकिनाथ, थिरोट, मूलिंग, नालदा, जाहलमा, शांशा और तांडी समेत अन्य क्षेत्रों में आइसबर्ग, एस्पेरेगस, ब्रोकली, मटर, फूलगोभी और पत्तागोभी का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन

....
इन घाटियों में इतना उत्पादन
मयाड़ घाटी में करीब 4,500 मीट्रिक टन, तोद घाटी में 4,300 मीट्रिक टन, गाहर घाटी में 4,400 मीट्रिक टन और तिनान घाटी में करीब 7,000 मीट्रिक टन बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन होने का अनुमान है। इसके अलावा पट्टन, मयाड़, तोद और तिनान घाटियों में करीब 17,200 मीट्रिक टन आलू का उत्पादन संभावित है। जिला कृषि अधिकारी केलांग डॉ. चौधरी राम ने बताया कि लाहौल-स्पीति में इस वर्ष विभिन्न घाटियों में बेमौसमी सब्जियों और आलू का कुल करीब 80,400 मीट्रिक टन उत्पादन होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें