फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं से छह माह में दीं 30.41 करोड़ की वस्तुएं : तोरुल

Fri, 28 Mar 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त तोरूल एस रवीश।-संवाद
विज्ञापन
डीसी बोलीं- जिले में आधार सीडिंग का कार्य शत प्रतिशत पूरा, मोबाइल सीडिंग जल्द होगी पूरी
विज्ञापन

जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की उपायुक्त तारुल एस रवीश ने की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में हुई। उपायुक्त ने कहा कि जिले में 114202 राशन कार्ड धारक हैं।
जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बीती छमाही के दौरान 455 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को 30.41 करोड़ मूल्य की आवश्यक वस्तुएं और खाद्यान्न सस्ते दाम पर उपलब्ध करवाए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है। उपभोक्ताओं के राशन कार्ड डाटाबेस में किए गए मोबाइल सीडिंग कार्य जिले में 99.53 प्रतिशत पूरा कर लिया है। इस पर तेजी के साथ काम चला है। अगले कुछ महीनों में यह सौ फीसदी कर लिया जाएगा। सभी दुकानों पर बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से पीओएस मशीनों से खाद्यान्नों की बिक्री करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि छह महीनों में 560 निरीक्षण किए गए, जिनमें 31 में अनियमितताएं पाई गई हैं। 11 दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई। 55 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि जब्त की गई। 2 लाख 8 हजार पांच रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। सैंपल में गंदम आटा, चावल, चीनी, सरसों तेल व दालों के एकत्रित किए जाते हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में बीती छमाही के दौरान 9937 मीट्रिक टन आटा और 6076 मीट्रिक टन चावल उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाया गया है। इस अवधि के दौरान विशेष अनुदान योजना के तहत 1345 मीट्रिक टन चीनी, 296 मीट्रिक टन उड़द, 371 मीट्रिक टन मलका दाल, 741 मीट्रिक टन दाल चना, 451 मीट्रिक टन आयोडीन युक्त नमक, 757513 लीटर सरसों तेल, 107070 लीटर रिफाइंड तेल उपभोक्ताओं में वितरित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें