मनाली विधानसभा क्षेत्र जनहित विकास समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने प्रभावित परिवारों को गैस के चूल्हे बांटे। उन्होंने कहा कि वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी भी ली। लोगों का कहना है कि घटना के दिन सिर्फ हादसे का शिकार हुकम ही घर पर था।
लिहाजा, घास या बिजली के शार्टसर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। नेगी ने कहा कि दिदरी गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। इसके चलते समय रहते दिदरी में दमकल विभाग का वाहन नहीं पहुंच पाया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से संवेदना जताते हुए कहा कि सड़क की हालत सुधारने को सीएम वीरभद्र सिंह से आग्रह किया गया है।
उन्होंने वन विभाग से भी आग्रह किया है कि प्रभावित परिवारों को स्पेशल कोटे के तहत टीडी मुहैया करवाई जाए। उनके साथ हंसराज शर्मा, रमेश डोगरा, प्रेमचंद ठाकुर, सूरज ठाकुर, विनोद कुमार, राजेश ठाकुर, प्यारे चंद और विनय कुमार सहित कई लोग शामिल हुए।