फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मंडियों में पहुंचा गोल्डन सेब, बेहतर मिले दाम

Mon, 02 Oct 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मंडियों में पहुंचा गोल्डन सेब। 
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। जिले में सेब सीजन अंतिम दौर में है। इन दिनों गोल्डन सेब मंडियों में आ रहा है। पतलीकूहल सब्जी मंडी में सोमवार को गोल्डन सेब 55 रुपये प्रतिकिलो बिका।
विज्ञापन

गोल्डन सेब के बेहतर दाम मिलने से बागवान खुश हैं। पिछले सीजन में गोल्डन सेब 40 से 45 रुपये प्रतिकिलो बिका था। नवरात्रों में गोल्डन सेब की अधिक मांग रहती है। इसलिए मंडियों में व्यापारी गोल्डन सेब खरीद रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले सेब के बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं।
दशाल गांव के बागवान राजेश, राजकुमार और सुरेंद्र, हरिपुर गांव के तेजेंद्र शर्मा, विपुल गुप्ता और रमेश कुमार ने कहा कि बगीचों से गोल्डन सेब का तुड़ान शुरू हो गया है। सुनहरे रंग का यह सेब काफी रसदार होता है। मार्केट में इसकी काफी अधिक मांग रहती है। सेब का तुड़ान काफी ध्यानपूर्वक करना होता है, इसमें दाग जल्दी लग जाते हैं। गोल्डन सेब को मंडियों तक पहुंचाना काफी मुश्किल होता है। संवाद
विज्ञापन


सोमवार को सब्जी मंडी में गोल्डन सेब 55 रुपये प्रतिकिलो बिका है। पिछले सीजन के अंतिम दौर में गोल्डन 40 रुपये प्रतिकिलो तक बिका था। बाहरी राज्यों से आए व्यापारी सेब को खरीदकर मंडियों में भेज रहे हैं। ऊझी घाटी में सेब सीजन अंतिम दौर में है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा तक सेब सीजन सिमटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-राजीव, आढ़ती, सब्जी मंडी पतलीकूहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें