फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: किसानों के साथ खेतों में पहुंचे देवता

Wed, 14 May 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जुलाई पर्व की परंपरा का निर्वहन करने हारियानों और किसानों संग खेतों में पहुंचे देवता कशु नारायण
विज्ञापन
फसल कटाई की परंपरा का निर्वहन मनाया जुलाई पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की शैंशर कोठी में देव परंपराओं का निर्वहन देवता और हारियानों ने मिलकर किया। शैंशर कोठी के तुंग गांव में देवता कशु नारायण के सम्मान में जुलाई पर्व मनाया। देवता किसानों के साथ खेतों में पहुंचे और वहां से फसल की कटाई कर लाने की परंपरा को निभाया।
विज्ञापन

बता दें कि घाटी में रबी फसलें तैयार हैं। किसान इन दिनों गेहूं और जौ की कटाई में जुटे हैं। शैंशर कोठी में देवता कशु नारायण के आदेश के बाद काटा जाता है। नियमों का पालन सदियों से हारियान करते आ रहे हैं। तुुंग गांव में जुलाई पर्व का शुभारंभ माता शतरूपा, देवता मनु ऋषि व कशु नारायण के भव्य मिलन से हुई। आलम चंद पालसरा, लच्छमण सिंह, मोहर सिंह, ठाकुर दत, लोतम राम, रामलाल ने कहा कि जुलाई पर्व में जौ की फसल को देवता के आदेश के बाद काटा जाता है। साथ ही देवता भी खेत में आते हैं और वहां से नाचते हुए घरों तक फसल को लाते हैं। किसान अपनी फसल को सबसे पहले देवता को अर्पित करते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसका वर्तमान में भी निर्वहन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें