भुंतर सब्जी मंडी में अच्छे दाम मिलने से खिले जिले के बागवानों के चेहरे
मंडी में किसानों को प्रतिकिलो 50 से 60 रुपये तक मिले मटर कि दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। घाटी के बागवानों को भुंतर सब्जी मंडी में फलों के अच्छे दाम मिल रहे हैं। इससे बागवानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। भुंतर सब्जी मंडी में अपने उत्पाद लेकर पहुंच रहे बागवानों को खुमानी और प्लम के बेहतर दाम मिल रहे हैं।
बुधवार को उत्पाद लेकर पहुंचे बागवानों को खुमानी के 90 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दाम मिले। इससे बागवान खुश नजर आए। इस दौरान रेड ब्यूट प्लम के दाम 180 रुपये प्रतिकिलो तक मिले।
लिहाजा, खुमानी और प्लम में बागवानों को इन दिनों अच्छी खासी कमाई हो रही है। इसके अलावा मटर लेकर पहुंचे किसानों को मटर के प्रतिकिलो 50 से 60 रुपये तक दाम मिले हैं। गोभी का भी किसानों को 30 रुपये किलो तक रेट मिला है। ऐसे में यहां किसान-बागवान अपने उत्पाद के अच्छे दाम मिलने से काफी फायदा हो रहा है। सब्जी मंडी भुंतर में काम कर रहे आढ़ती ईशान चौधरी, प्रेम, सोनू ने कहा कि बुधवार को बागवान खुमानी सब्जी मंडी में लाए थे। यह अच्छी गुणवत्ता थी। मार्केट में मांग के चलते 90 रुपये किलो तक इसके रेट तय हुए। इससे बागवानों को फायदा पहुंचा है। हर दिन क्षेत्र के बागवान और किसान अपना उत्पाद लेकर पहुंच रहे हैं। उन्हें उत्पाद की अच्छी-खासी कीमत मिल रही है। यहां तक रेड ब्यूट प्लम बुधवार को 180 रुपये प्रतिकिलो बिका।
उधर, बागवान-किसान सोनू ठाकुर, बहादुर सिंह, जोम राज, सुंदर सिंह, देव राज आदि ने कहा कि पिछले कुछ दिन में खुमानी के दाम गिर गए थे, लेकिन बुधवार को एक बार फिर उन्हें अच्छे दाम मिले हैं। खुमानी के साथ साथ रेड ब्यूट प्लम के दाम भी 180 रुपये किलो तक मिले हैं।