फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खखनाल में देवी-देवताओं ने किया मिलन

Sat, 25 Nov 2023 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। मनाली के खखनाल गांव में शनिवार को ढोल-नगाड़ों की स्वरलहरियों से माहौल देवमयी हो गया। माता पार्वती के मंदिर परिसर और कार्तिक स्वामी के मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने पर प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह शुभबेला में देवी-देवताओं की उपस्थिति में सूत्र बांधा जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिष्ठा के लिए शनिवार देवता भगवान विष्णु सजला, नीलकंठ महादेव ब्राण, सियाली महादेव सियाल, माता दोचा मोचा करंजा, जगतसुख की माता गायत्री और जमदग्नि ऋषि, देवता शिरघन नाग भनारा, जमलू महाराज और माता कोटली सोयल हारियानों के साथ पहुंचीं। देवी-देवताओं का यहां पर भव्य मिलन हुआ।
देवमिलन को देखने के लिए काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इससे पहले खखनाल में मेहमान देवताओं का ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। रविवार को प्रतिष्ठा में सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। देवभोज का भी आयोजन होगा। देवता कार्तिक स्वामी के कारदार लाल चंद ने कहा कि प्रतिष्ठा में सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें