फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज मेले से देवी-देवता हुए विदा, भावुक हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। जिलास्तरीय सैंज मेले में देवी-देवताओं की विदाई से श्रद्धालु भावुक हुए। मंगलवार को देवी-देवताओं की विदाई से मेले का समापन हो गया। पांच दिन तक श्रद्धालुओं को अपने आराध्य देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाने का एक ही स्थान पर मौका मिला।
विज्ञापन

सैंज मेले में रैला के अधिष्ठाता देवता लक्ष्मी नारायण, देवी आशापुरी, बनोगी के अधिष्ठाता देवता पंडिर, देवी दुर्गा, बनाउगी के देवता कशु नारायण, सुचैहण के देवता श्रीनाग, पल्दी के गढ़पति देवता कर्था नाग, कनौन के देवता ब्रह्मा और देवी महामाई ने लाव-लश्कर के साथ शिरकत की।
सभी देवी-देवता देव परंपराओं का निर्वहन कर मंगलवार दोपहर बाद अपने-अपने देवालयों की ओर प्रस्थान कर गए। समापन समारोह में एनएचपीसी चरण-तीन के महाप्रबंधक प्रकाश चंद और चरण-दो के प्रबंधक रंजीत सिंह विशेष अतिथि रहे। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष तेजा ठाकुर, यान सिंह नेगी, मोहर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें