फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: परिक्रमा पर निकलीं देवी लोहड़ी अच्छरी और हुरंग जोणी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लगवैली की आराध्य देवी माता लोहड़ी अच्छरी और देवी माता हुरंग जोणी इन दिनों परिक्रमा पर निकली हुई हैं। बुधवार को दोनों देवियों ने कुल्लू से टकोली की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

देव परिक्रमा के दौरान दोनों देवियां ढालपुर पहुंचीं। यहां कुछ समय के लिए अपने अस्थायी स्थान पर विराजमान हुईं। यहां श्रद्धालुओं और देवलुओं ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों देवियां टकोली की ओर रवाना हो गईं।
देवलु प्रेम सिंह और परवीन ठाकुर ने बताया कि परिक्रमा के दौरान देवी माता लोहड़ी अच्छरी और देवी माता हुरंग जोणी विभिन्न स्थानों पर जाकर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रही हैं। देव परंपरा के तहत देवियों की यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति का भी प्रतीक है। परिक्रमा के दौरान देवलु पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ देवियों के साथ चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें