फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एचपीवी संक्रमण और टीकाकरण के लाभ बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में एचपीवी टीकाकरण को लेकर बुधवार को विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य प्रशिक्षक निर्मला महंत ने बतौर रिसोर्स पर्सन भाग लिया। उन्होंने अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण, वैक्सीन, पात्रता और टीकाकरण के लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन

निर्मला महंत ने बताया कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) के कुछ प्रकार गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का कारण बन सकते हैं। उन्होंने 14 वर्ष की पात्र किशोरियों के लिए उपलब्ध एचपीवी टीकाकरण अभियान के बारे में बताया कि निर्धारित अभियान के तहत पात्र किशोरियों को वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने गार्डसिल-4 क्वाड्रिवैलेंट वैक्सीन के बारे में बताया कि यह एचपीवी के चार प्रमुख प्रकारों 6,11,16 और 18 के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में मदद करती है। उन्होंने वैक्सीन को लेकर अभिभावकों की भ्रांतियों और आशंकाओं को भी दूर किया।
विज्ञापन

बैठक में टीकाकरण के बाद होने वाले सामान्य प्रभावों, जैसे इंजेक्शन वाली जगह पर हल्का दर्द या सूजन और हल्का बुखार के बारे में भी जानकारी दी गई। अभिभावकों ने टीकाकरण से संबंधित सवाल पूछे, जिनका स्वास्थ्य विभाग की ओर से जवाब दिया गया। इस दौरान पात्र किशोरियों के टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें