फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता ईश्वर महादेव ने मणिकर्ण में किया शाही स्नान

Thu, 04 Jun 2026 10:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
म​णिकर्ण में पार्वती नदी में शाही स्नान करते देवता ईश्वरी महादेव।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में बंजार के देवता ईश्वर महादेव ने शाही स्नान किया है। मणिकर्ण के शिव मंदिर के पास पार्वती नदी में देवता के शाही स्नान के सैकड़ों लोग साक्षी बने। देवता का रथ 31 मई को बंजार के कोठी पलाहच से पूरे लाव लश्कर के साथ रवाना हुए था। 2 जून को देवता का रथ मणिकर्ण पहुंच गया और बुधवार सुबह देवता ने देव विधि के अनुसार शाही स्नान किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्नान स्थल पर करीब 1,500 देवता के कारकून, हारियान और देवलू मौजूद रहे। पूरा माहौल हर-हर महादेव से गूंजायमान हो गया। इसे पहले देवता ईश्वर महादेव का रथ 1997 को मणिकर्ण आया था। देवता के कारदार किरण राठौर, दलीप बिष्ट, नीरत ठाकुर, चांद पंडित, भूपेंद्र बिष्ट और दीवान मेहता ने कहा कि देवता के आदेश पर शाही स्नान हुआ है।
करीब 100 किलोमीटर का पैदल सफर करने के बाद देवता मणिकर्ण पहुंचे और जगह-जगह देवता का लोगों द्वारा स्वागत किया। मणिकर्ण में भी घाटी के लोगों का दर्शन के लिए तांता लगा रहा और देवता ने सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि स्नान के बाद देवता ईश्वर महादेव देवालय की ओर रवाना हो गए और रात्रि ठहराव जारी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें