मनाली के सोलंग नाला में हो रही ताजा बर्फबारी।-वीडियोग्रैब
लाहौल-स्पीति के उपायुक्त ने यातायात संचालन का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली से दारचा, सुमदो से लोसर और तांदी से कडू नाला मार्ग हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल है। बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन की संभावना रहती है।
इसलिए दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन धीरे चलाएं। फोर बाई फोर वाहनों के प्रयोग को प्राथमिकता दें या वाहनों में चैन लगाकर ही यात्रा करें।
सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार ने यातायात संचालन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रात के समय एहतियात बरतते हुए वाहन न चलाएं। सड़कों पर जाम लगने की स्थिति में घबराएं नहीं और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। अटल टनल, कोकसर और सिस्सू में यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस तैनात है। बेहद सर्द मौसम होने के बावजूद जिले में बिजली बोर्ड ने विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाया है। लाहौल उपमंडल के सभी 202 ट्रांसफार्मर कार्यशील हैं। 192 पेयजल योजनाओं से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। गर्माहट के लिए इलेक्ट्रिक हीटर, गैस हीटर और तंदूर का प्रयोग सतर्कता से करें। पर्यटक कि मौसम को लेकर जारी एडवाइजरी को देखते हुए यात्रा करें।