कुल्लू। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में कला उत्सव मनाया। इसमें आयोजित 12 स्पर्धाओं में 11 सरकारी और निजी विद्यालयों के 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इनमें आठ विद्यालयों ने ऑफलाइन और तीन विद्यालय सड़कों की दशा ठीक न होने की वजह से ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। उत्सव का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना तनवर ने किया।
एकल और समूह गायन में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर विजेता रहा। एकल वादन में जॉनसन तारा इंटरनेशनल स्कूल रायसन प्रथम रहा। समूह संगीत वादन में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम रहा। एकल नृत्य में जॉनसन तारा इंटरनेशनल स्कूल रायसन पहले स्थान पर रहा।
समूह नृत्य में शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू ने बाजी मारी। इसके अलावा कन्या विद्यालय सुल्तानपुर, दृश्य कला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिरढ़, दृश्य मृर्ति कला, दृश्य कला खिलौना बनाने, पारंपरिक कहानी वाचन में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर पहले स्थान पर रहा।
वहीं, कला उत्सव के समापन कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उपनिदेशक देश राज डोगरा, प्रारंभिक शिक्षा एवं गुणवत्ता उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त तथा बीपीईओ प्रकाश चंद विशेष तौर पर उपस्थित रहे।