चामुंडा नर्सिंग कॉलेज में चल रहे नर्सिस सप्ताह के दौरान बोर्ड पर गतिविधि की जानकारी देती हुई
कुल्लू। जिला कुल्लू के चामुंडा नर्सिंग कॉलेज में नर्सिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आठ से 11 मई तक मनाए जा रहे कार्यक्रम में नर्सिंग काॅलेज की छात्राएं विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं।
चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आगाज काॅलेज के चेयरमैन डॉक्टर बीके बाली ने किया। नर्सिंग प्रशिक्षुओं के बीच मेहंदी, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। विजेताओं का परिणाम अंतिम दिन 11 मई को निकाला जाएगा। कार्यक्रम में चामुंडा नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं बड़ी संख्या में बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं। संवाद