फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घनश्याम बने टेट प्रभावित शिक्षक मोर्चा बंजार के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार खंड की नई कार्यकारिणी गठित, गोपाल को बनाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। टेट प्रभावित शिक्षक मोर्चा बंजार खंड इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। घनश्याम ठाकुर को खंड बंजार का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी में मोहिंद्र शर्मा को महासचिव, गोपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चमना नेगी, सुरेश कुमार व यशवंत सिंह उपाध्यक्ष बनाया गया। किशोर नेगी सह सचिव, कुलदीप मुख्य सलाहकार, हेम चंद सागर कोषाध्यक्ष तथा ध्यान सिंह प्रेस सचिव बनाए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि टेट प्रभावित शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर अपने हितों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट लागू करना न्यायसंगत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें