फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़ जुटाओ,पांच लाख का इनाम पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे ज्यादा भीड़ जुटाओ, पांच लाख का इनाम पाओ
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू ने जुआरे कार्यक्रम को लेकर पंचायतों के लिए की इनाम की घोषणा
जिले के 206 स्कूलों में पांच जून को होंगे जुआरे के कार्यक्रम, नाटक का मंचन भी होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को जिलाभर में जुआरे के तहत कार्यक्रम होंगे। इसमें सबसे अधिक लोगों की भीड़ जुटाने वाली पंचायत को पांच लाख रुपये का इनाम मिलेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

आपदा से निपटने के लिए चल रहे जुआरे कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने के लिए उपायुक्त कुल्लू ने इनाम की घोषणा की है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग का कहना है कि जिस पंचायत से सबसे अधिक संख्या में लोग पांच जून को स्कूलों में भाग लेंगे, उस पंचायत को जुआरे सामुदायिक भवन के निर्माण करने के लिए पांच लाख का इनाम पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा। इसके अलावा जिस स्कूल के छात्र अपने इलाके का सबसे उम्दा हजार्ड एंड रिसोर्स मैप (खतरा और संसाधन नक्शा) बनाएंगे, उसकी टीम को 10 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा। उपायुक्त का कहना है कि आपदा प्रबंधन का परीक्षण के उद्देश्य से जुआरे कार्यक्रम किया जा रहा है। साथ ही लोगों की भागीदारी से इसके जरिये एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस के माध्यम से एक रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है। पांच जून को जिले के 206 स्कूलों में विद्यार्थियों की ओर से हास्य नाटक एवं हजार्ड एंड रिसोर्स मैप के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में सभी स्थानीय लोग अपने नजदीक स्कूल में पांच जून को भाग ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें