फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों को पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को अब पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। उनको पर्यटन और दर्शनीय स्थलों तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़कों की सुविधा मिलेगी। अभी तक कई पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए सड़कों की हालत खराब होने से सैलानियों को सफर करने में परेशानी होती है।
सड़कों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने विशेष योजना तैयार की है। इसमें विभाग पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों की अब छह की बजाय तीन साल में ही टारिंग करेगा, जिससे पर्यटकों और आम लोगों को आवाजाही की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने भी पर्यटन स्थलों की सड़कों दुरुस्त करने के निर्देश दिए हं। इस पर विभाग ने सड़कों का खाका तैयार कर दिया है। जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सड़कों के नाम, लंबाई-चौड़ाई और अन्य कमियों की संयुक्त रिपोर्ट स्वीकृति के लिए भेजी है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही विभाग इन सड़कों की टारिंग की योजना तैयार करेगा।
जिला कुल्लू में हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश के पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। पर्यटकों को मूलभूत सुविधा के साथ बेहतर यातायात सुविधा मुहैया करवाने के प्रयास जारी है। इसके तहत ही सड़कों को चकाचक कर पर्यटकों के सफर को आरामदायक बनाया जाएगा।
विभाग अब पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों की टारिंग पर विशेष ध्यान देगा। इससे पूर्व पर्यटकों और आम लोगों को लंबे समय तक सड़कों की मरम्मत न होने के कारण गड्ढों की भरमार से आवाजाही में परेशान होना पड़ता है, लेकिन अब इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने कहा कि सरकारी निर्देशों के अनुसार पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली 15 से अधिक सड़कों को चिह्नित किया गया है। जिले की मुख्य सड़कों की समय पर मरम्मत होने का फायदा मिलेगा। सड़कें दुरुस्त रहने से समय की बचत होगी। पर्यटक सफर सुगम होने से कम समय में अपने पसंदीदा स्थल पर पहुंच पाएंगे। इससे सैलानियों का सफर भी यादगार बनेगा।
कुल्लू, मनाली-बंजार की सड़कें होंगी दुरुस्त
जिले में लोक निर्माण विभाग ने कुल्लू, मनाली और बंजार की सड़कों को दुरुस्त करने की योजना बनाई है। इसमें कुल्लू-मनाली वाया टापू, भुंतर-मणिकर्ण, बंजार-बठाहड़, नग्गर-जाणा, मणिकर्ण-बरशैणी समेत 15 से अधिक सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों की अब छह साल के बजाय तीन साल में टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सड़क हादसों का खतरा भी होगा कम
पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों को चकाचक किया जाएगा। सड़कों की हालत में सुधार होने से सड़क हादसों का खतरा भी कम होगा। खराब सड़कों के कारण पर्यटक वाहन दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। अब इन अप्रिय घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें