फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंतिम गेंद पर छक्का मार कर गरजा यूथ ने एसपी इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्तींगरी हेलीपैड पर नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए करवाई क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (संवाद)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल में पुलिस नशे के खिलाफ जागरूकता सप्ताह मना रही है। इस जागरूकता सप्ताह के तहत स्तींगरी हेलीपैड पर क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गरजा यूथ और एसपी इलेवन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गरजा यूथ ने एसपी इलेवन को हराया। एसपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गरजा यूथ टीम ने रोमांचक मुकाबले को अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीता। प्रतियोगिता का समापन पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें और एक सुरक्षित समाज के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएं। कहा कि युवा देश का भविष्य है और उन्हें नशे से दूर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कहा कि लाहौल-स्पीति पुलिस इस दिशा में कार्य करते हुए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम करवा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें