कुल्लू। पंचायती राज चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन से लेकर मतदान तक की तिथियों का एलान होने के बाद पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार भी नामांकन की तैयारियों में जुट गए हैं। जिला कुल्लू में 246 पंचायतें हैं। पिछले पंचायत चुनाव में 235 पंचायतें थे। इस बार 11 नई पंचायतें बनी हैं, इनमें भी पहली बार प्रतिनिधि चुनकर आएंगे।
कुल्लू में 246 पंचायतों में 3,13,479 से अधिक मतदाता पंचायत प्रतिनिधियों को चुनेंगे। इसमें 1,59,028 पुरुष और 1,54,451 महिला मतदाता हैं। जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान, पंचायत समिति और वार्ड सदस्य का चयन करने में युवा भी अहम भूमिका निभाएंगे। विकास खंड कुल्लू, नग्गर, निरमंड, भुंतर, आनी, बंजार में 18 साल के युवाओं का वोट बनाने का कार्य मंगलवार तक जारी रहा। ऐसे में कुल मतदाताओं की संख्या में इजाफा हो सकता है।
मतदाताओं की कुल संख्या मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद पता चल सकेगा। जिला परिषद के कुल्लू जिले में कुल 14 वार्ड है। जिला परिषद के लिए उम्मीदवारों के बीच टक्कर कांटे की होने वाली है। नामांकन भरने के लिए कितने प्रत्याशी में उतरते हैं, यह देखने वाली बात होगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां की गई हैं। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
...
लाहौल-स्पीति में कुल मतदाता 25,894 मतदाता
लाहौल-स्पीति में पंचायत चुनावों में कुल मतदाता 25894 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 12912 पुरुष और 12982 महिला मतदाता वोट डालेंगी। लाहौल में कुल 17146 और स्पीति में 8748 मतदाता वोट डालेंगे। लाहौल स्पीति में कुल 10 जिला परिषद वार्ड में चुनाव होंगे। लाहौल में कुल 15 और स्पीति में भी 15 ब्लॉक समिति वार्ड में चुनाव होंगे।