फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बागवान परेशान

विज्ञापन
कुल्लू के राम​शिला पेट्रोल पंप तेल भरने के लिए लगी वाहनो की कतारे।-संवाद
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले में जून में फल सीजन रफ्तार पकड़ने वाला है, लेकिन बागवानों के सामने पेट्रोल और डीजल की किल्लत की समस्या खड़ी हो गई है। बागवानों और किसानों को बगीचों में जरूरी बागवानी कार्यों के लिए ईंधन नहीं मिल पा रहा है। पेट्रोल पंपों पर कैन या ड्रम लेकर पहुंच रहे किसानों और बागवानों को निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर जाजुराना फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी ने उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से समाधान की मांग उठाई है। संगठन की ओर से उपायुक्त को मांग पत्र भी सौंपा गया है। संगठन के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन को तुरंत जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द हस्तक्षेप नहीं किया तो आने वाले दिनों में बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें