कुल्लू। ढालपुर के मेला मैदान में शुक्रवार से राष्ट्र स्तरीय गांधी शिल्प बाजार सजेगा। गांधी शिल्प बाजार में 18 राज्यों के कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा तैयार किए सामान की खरीदारी के लिए 70 से अधिक स्टॉल लगेंगे। सामान की खरीदारी के लिए यहां खरीदारों की भीड़ उमड़ेगी। अगले दस दिनों तक ढालपुर में खूब रौनक रहेगी।
साथ लगते मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता भी चल रही है। गांधी शिल्प बाजार में लगने वाले स्टॉल में हिमाचल के हस्तशिल्प और बुनकरों को भी मौका मिलेगा। हैंडलूम के 14 और हैंडीक्राफ्ट के पांच स्टॉल भी लग रहे हैं। गांधी शिल्प बाजार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछले दो दिनों से यहां पर स्टॉल सजाने का काम चल रहा था।
वीरवार को भी दिनभर यह क्रम जारी रहा। बाहरी राज्यों से शिल्पकार और कारीगर भी कुल्लू में पहुंचना शुरू हो गए हैं। कारीगरों के आने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हस्तशिल्प कलाकारों को उत्पाद प्रदर्शित करने के साथ ही ब्रिकी का मौका भी मिलता है।
0000