फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसडीएम केलांग को सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रैक्टिस अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले के लिए गर्व का विषय है कि उपमंडलाधिकारी केलांग कुनिका को वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन प्रेक्टिस अवार्ड मिला है। यह सम्मान वीरवार को उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने प्रदान किया। यह पुरस्कार निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और 21-लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता पंजीकरण करने के लिए प्रदान किया गया है। उपमंडलाधिकारी केलांग के नेतृत्व में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न पहलों को सफलतापूर्वक लागू किया गया, जिससे मतदाता पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि यह सम्मान संपूर्ण प्रशासनिक टीम की समर्पित कार्यशैली और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जिला निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य जारी रहेगा। उपमंडलाधिकारी केलांग कुनिका एकर्स ने इस उपलब्धि का श्रेय निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम मतदाताओं के सहयोग को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें