फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरोल सब्जी मंडी में गाला सेब की धूम

विज्ञापन
कुल्लू घाटी में बगीचों में सेब का तुड़ान करते मजबूर और बागवान। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। सब्जी मंडी बंदरोल में सेब की धमाकेदार एंट्री हुई है। मंडी में सेब की अमेरिकन गाला सहित अन्य वैराइटी आनी शुरू हो गई है। सब्जी मंडी में अमेरिकन गाला ने धूम मचाई है। मंडी में सोमवार को गाला सेब 188 रुपये प्रति किलो तक बिका है। सेब के उम्दा दाम मिलने से बागवान गदगद हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बीच सेब के बेहतर दाम मिलने से बागवान खुश हैं। उनको सीजन के दौरान और भी अच्छे रेट मिलने की आस है। पिछले दिनों सब्जी मंडी भुंतर में अमेरिकन गाला सेब 152 रुपये प्रति किलो तक बिका था। लेकिन सब्जी मंडी बंदरोल में दाम काफी अधिक मिले हैं। हालांकि पिछले साल यह सेब 150 रुपये प्रति किलो के आसपास था। बताया जा रहा है कि अमेरिकन गाला देखने में काफी आकर्षक है। खाने में यह काफी मीठा होता है। मार्केट में इसकी खूब मांग है। बाहरी राज्यों से आए हुए व्यापारी इसे हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। शिरढ़ से संबंध रखने वाले बागवान सोमवार को अमेरिकन गाला सेब बेचने के लिए मंडी लाए थे, जो अच्छे दामों में बिका है। अगस्त महीने के पहले सप्ताह से सेब सीजन के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। उधर, सब्जी मंडी बंदरोल के आढ़ती नीरज ठाकुर ने कहा कि अमेरिकन गाला सेब 188 रुपये प्रति किलो बिका है। इस सेब की काफी अधिक मांग है। उधर, सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि मंडियों में सेब के बेहतर दाम मिलना बागवानों के लिए अच्छा संकेत है। संगठन भी इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें