फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तारकोल प्लांट से उठ रहे धुएं से गड़सावासी परेशान

Thu, 05 Oct 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
तारकोल प्लांट से उठ रहे धुएं की चपेट में गड़सा घाटी।
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की गड़सा घाटी में चल रहे एक तारकोल प्लांट से उठ रहे धुएं से घाटी के लोग परेशान है। चार पांच दिनों से प्लांट से निकल रहे धुएं से पूरी घाटी का वातावरण प्रदूषित हो गया है।
विज्ञापन

इससे आम लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। स्थानीय पंचायत ने भी रोष प्रकट किया है। गड़सा पंचायत के प्रधान गंभीर सिंह, नेत्र प्रकाश, वीरेंद्र सूद, राजकुमार और ज्ञान सिंह आदि ने कहा कि घाटी के हजारों लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।
प्रधान गंभीर सिंह ने कहा कि इस बारे में उन्होंने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी कई बार अवगत करवाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि प्लांट से निकलने वाला धुआं घर के भीतर आने से लोगों को घुटन हो रही है। कहा कि प्लांट को बंद किया जाए। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि वह शुक्रवार को मौके पर जाकर इसकी जांच करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें