फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल बाजार में मुख्य सड़क पर गड्ढों की भरमार

Tue, 05 Nov 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेश द्वार पतलीकूहल में सैलानियों का स्वागत गड्ढों भरी सड़क कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि दशहरा उत्सव के दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पतलीकूहल दौरे की चर्चाओं के बीच सड़क को मिट्टी डाल कर समतल कर दिया था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने पतलीकूहल बाजार के मेला मैदान से सटी सड़क पर मिट्टी बिछाई थी, लेकिन कुछ रोज पहले पतलीकूहल बाजार की निकास नालियों के ओवरफ्लो होने से लीपापोती उजागर हो गई। नालियों का पानी सड़क से होकर बहने लगा। यह पानी सड़क के गड्ढों को छुपाने के लिए इनमें भरी गई मिट्टी को भी अपने साथ बहा ले गया।
पतलीकूहल बाजार की सड़क पर मौजूद ये गड्ढे पतलीकूहल बाजार की खूबसूरती पर ग्रहण लगा रहे हैं। गड्ढों के चलते लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। वहीं पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशान होना पड़ रहा है। पतलीकूहल व्यापार मंडल के अध्यक्ष अर्जुन गौतम ने लोगों के हितों को ध्यान रखते हुए सरकार व लोकनिर्माण विभाग से पतलीकूहल बाजार की सड़क के गड्ढों को टारिंग कर भरने की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि पतलीकूहल बाजार की सड़क को सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सड़कें चकाचक करने के निर्देश
लोक निर्माण विभाग को पर्यटन सीजन को देखते हुए मनाली की सड़कों को चकाचक करने के निर्देश जारी किए गए है। सरकार जनता हितैषी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कर रही है।
विज्ञापन

-भुवनेश्वर गौड, विधायक, मनाली विधानसभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें