फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लंकाबेकर से टीकरा बावड़ी तक गूंजे श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय में स्थित लंकाबेकर से लेकर टीकरा बावड़ी तक जय श्रीराम के जयकारे गूंजे। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने लंकाबेकर स्थित बाल्मीकि मंदिर से टीकरा बावड़ी स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर तक संध्या फेरी का आयोजन किया। संस्थान के श्रद्धालुओं ने मंगलवार शाम छह बजे लंकाबेकर से विशेष पूजा-अर्चना के बाद संध्या फेरी निकाली। इसमें श्रीराम के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

स्वामी धीरानंद ने कहा कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान कुल्लू में 30 मई से पांच जून तक श्रीराम कथा करवा रहा है। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। इससे पूर्व संध्या फेरी आयोजित की जा रही है। ऐसे में मंगलवार को दूसरी संध्या फेरी निकाली गई। उन्होंने कहा कि श्रीराम के जयकारों और भजन-कीर्तन से क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें