फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली-लेह मार्ग की बहाली में बाधा बनी ताजा बर्फबारी

Sat, 03 May 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमपात के बीच प्रभावित हो रहा काम, दो-तीन दिन और खराब रहेगा मौसम
विज्ञापन

बारालाचा दर्रा पहुंचा बीआरओ, करीब 30 किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटाना बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह मार्ग की बहाली में मौसम का खलल पड़ गया है। इससे बहाली का काम प्रभावित हो गया है। हालांकि, बीआरओ के जवान बर्फबारी के बीच मार्ग बहाली में जुटे हैं, लेकिन ताजा बर्फबारी से बहाली बाधा उत्पन्न हो रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में घाटी में बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे बीआरओ को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ के अधिकारियों की मानें तो शनिवार को बारालाचा और आसपास के दर्रा में बर्फबारी से कार्य प्रभावित हुआ है। बीआरओ ने बहाली का कार्य जारी रखा है। बीआरओ मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर बारालाचा दर्रा पहुंच चुका है। शेष करीब 30 किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटाना बाकी है। आने वाले समय में मौसम साफ रहा तो कार्य तेज कर दिया जाएगा। खराब मौसम के चलते घाटी में हुई बर्फबारी के कारण रविवार को बहाली के कार्य में बाधा पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें