फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पनारसा कॉलेज में निशुल्क की दांतों की जांच

विज्ञापन
पनासरा कालेज में दंत चिकित्सा ​शिविर में भाग लेते हुए छात्र और अन्य।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में शनिवार को महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने निशुल्क दंत जांच शिविर लगाया। इसमें 52 विद्यार्थियों सहित आसपास के क्षेत्रों से आए कई अभिभावकों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन

दंत शल्य चिकित्सक डॉ. ईशा ने दांतों की सही देखभाल, उचित ब्रश करने की विधि, सामान्य दंत रोगों से बचाव, संतुलित आहार तथा नियमित दंत परीक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दांत अच्छे स्वास्थ्य की आधारशिला हैं। शिविर के सफल संचालन में दंत तकनीशियन मनोज तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रियंका ने सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय प्रशासन ने डॉ. ईशा एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें